Sunday, October 25, 2026
Home Latest जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने ओडिशा को दी करोड़ों की...

जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने ओडिशा को दी करोड़ों की सौगात, सुभद्रा योजना की लॉन्च

ओडिशा (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 74वें जन्मदिन पर ओडिशा दौरे पर रहेंगे। जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी को देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही है। अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी महिलाओं को खास तोहफा देने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वह 2,871 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और 1,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। ये वित्तीय सहायता योजना हर साल 1 करोड़ से ज्यादा गरीब महिलाओं को 10,000 रुपये दिया करेगी।

Advertisements

इस योजना का नाम भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है। पांच साल की अवधि के लिए दो समान किस्तों में इसके तहत 10,000 रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे। ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की बहुत मान्यता है। मोदी ने भुवनेश्वर में ही PM आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने 14 राज्यों के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को मदद राशि की पहली किस्त भी जारी की। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास+2024 ऐप भी लॉन्च किया। साथ ही आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए ऑपरेशन गाइडलाइन भी लॉन्च की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here