
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार का काल है आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य ज्वाइंट सचिव संदीप सैनी ने एक प्रैस बयान के द्वारा कहा की पंजाब एवं देश में फैले भ्रष्टाचार के दीमक को आम आदमी पार्टी की सरकार ही जड़ से खत्म कर सकती हैं जिसकी शुरुआत पहले दिल्ली और अब पंजाब से हो चुकी है उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने की इस कोशिश की तरफ कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का यह संकल्प है कि पंजाब को खुशहाल पंजाब हर हाल में बनाना है। जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत करके पंजाब के विकास की गाड़ी को दोबारा पटरियों पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पंजाब के प्रति श्रद्धा और निष्ठा को आज हर पंजाबी पसंद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम जनता की सरकार है जो जनता के प्रति हमेशा जवाब दें रहेगी और वही नीतियां पंजाब में लाएगी। जिससे आम जनता का जीवन स्तर ऊंचा एवं खुशहाल हो सके उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी हो किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस देश को शहीदों के सपनों का देश बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा ताकि देश सही अर्थों में मुकम्मल विकास की तरफ चले। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के युवाओं से अपील करती है कि वह अपने देश की समृद्धि और भ्रष्टाचार के दानव के अंत के लिए एकजुट होकर आम आदमी पार्टी का साथ दें।












