Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी मिड टाऊन ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

रोटरी मिड टाऊन ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

होोशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन की एक विशेष बैठक प्रधान गोपाल वासुदेवा की अध्यक्षता में ’’बार मैमोरियल’’ में की गई। जिसमें कारगिल के बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रधान गोपाल ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस साहस से पाक सैनिकों का मुकाबला करते हुए कारगिल युद्ध में भारत को विजय बनाया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Advertisements

क्लब सचिव प्रवीण पलियाल ने कहा कि हम सभी देशवासियों का फर्ज़ बनता है कि हम देश की सेवा के इन नायकों को सदा याद रखें व आने वाली अपनी पीढिय़ों को इनके पराक्रम की जानकारी दें। इस अवसर पर जोनल चेयरमैन रोटेरियन मनोज ओहरी विशेष रूप से शामिल हुए व उन्होंने कहा कि इन शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम समाज की कुरीतियों का डटकर मुकाबला करें व समाज की भलाई के कार्यों में सहयोग दें। इस अवसर पर प्रवीण, जगमीत सेठी, लोकनाथ वर्मा, जतिन्द्र कुमार, अवतार सिंह, सुनील पराशर, आदि सदस्य हाजिऱ हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here