Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur तीर्थ स्थान पर किया गया पाप अक्षम्य होता हैः साध्वी प्रियंका

तीर्थ स्थान पर किया गया पाप अक्षम्य होता हैः साध्वी प्रियंका

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव।  भारतीय सनातन धर्म महावीर दल रजिस्टर्ड होशियारपुर द्वारा श्री कृष्ण गोपाल आनंद की अध्यक्षता में पितृपक्ष के उपलक्ष्य में श्री राम भवन चांद नगर होशियारपुर में कथा व्यास प्रियंका वावा द्वारा की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर अपनी मधुर वाणी से अमृत वर्षा की गई। आज की कथा में पूज्य महंत पवन दास जी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Advertisements

कथा व्यास ने कहा कि तीर्थ स्थान पर जाकर किया गया पाप अक्षम्य होता है। उन्होंने समुद्र मंथन की कथा के साथ साथ राजा वलि की कथा का विस्तृत वर्णन किया।इस मौके अन्य के अलावा हरीश सैनी प्रधान श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल, राकेश भार्गव सचिव सतगुरु सेवा ट्रस्ट होशियारपुर, राहुल आनंद,कमल वर्मा, ओंकार शर्मा, तरसेम मोदगिल, सुमित गुप्ता,मास्टर निहाल चंद,पवन शर्मा , भक्त मोहन लाल पहलवान, बलविंदर सिंह, सतेंद्र शर्मा,पवन शर्मा,भारत भूषण एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here