Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur भारत की अर्थव्यवस्था में और मजबूती केवल मोदी सरकार में ही सम्भव...

भारत की अर्थव्यवस्था में और मजबूती केवल मोदी सरकार में ही सम्भव हैं: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेदर मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प अब दीवार पर लिखी इबारत सिद्ध होने लगा हैं।  उन्होंने कहा कि 2014 में भारत विश्व में 11वी अर्थव्यवस्था के पायदान पर खड़ा था।  परन्तु मोदी सरकार की नीतियों तथा भ्रष्टाचार को जबरदस्त चोट पहुंचाने के कारण पिछले 11 वर्ष में भारत आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था के तौर पर जाना जाने लगा हैं।  इन सभी चीजों के पीछे मोदी सरकार की नीतियां मेक इन इंडिया समेत घरेलू उद्योगों व छोटे करोवरों को बढ़ावा देना व महंगाई पर काबू करना आदि संमिलित हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा मोबाईल फोन निर्यातक देश  बन चुका हैं। इसी तरह सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन भी भारत में हो रहा हैं।  टक्नॉलजी में भारत ने इतनी मोहारत हासिल कर ली हैं कि पिछले वित्त वर्ष में 10 लाख से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बिक्री करना आसान सा काम दिखने लगा  हैं।  हालही में जीएसटी दरों में हुई भारी कटौती के कारण मंहगाई दर पर दीर्घकालीन ठहराव लग गया हैं।  

विश्व की मशहूर रेटिंग एजेंसी फीच  जिस ने पलहे  चालू वित्त वर्ष के लिए 6.5% विकास दर रहने का अनुमान लगाया था, अब उसी ने  ही चालु वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास की दर के अनुमान को बढ़ाकर  6.9 % दिखाया  हैं।  फिच द्वारा ही इस वर्ष के अंत तक महंगाई दर 3.2% तक रहने का अनुमान लगाया गया हैं।  मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.अनंत  नागेष्वरन के अनुसार अमेरिका द्वारा लगाई गई पाबंदियों का भारत की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा  असर पड़ता दिखाई नहीं देता।  उनके अनुसार अमेरिका द्वारा लगाई गई पाबंदियां केवल 0.2 % से लेकर 0.3 % तक प्रभाव डाल सकती हैं।  उन्होंने कहा कि मोदी युग में भारत दुनिया की नंबर 1  आर्थिक शक्ति के रूप में उभर कर रहे गा  हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here