Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur एस.डी.एम. सरीन का सम्मानित होना होशियारपुर के लिए मान की बात: स्वर्णकार...

एस.डी.एम. सरीन का सम्मानित होना होशियारपुर के लिए मान की बात: स्वर्णकार संघ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी.एम. होशियारपुर मेजर अमित सरीन को उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों के लिए चंडीगढ़ में शहीद विक्रमजीत सिंह कर्मयोगी एक्सिलेंस अवार्ड-2019 से सम्मानित किया जाना होशियारपुर के लिए गौरव की बात है तथा इससे समाजसेवी कार्यों में लगी शख्शियतों एवं संस्थाओं को प्रेरणा मिलेगी। यह विचार पंजाब प्रदेश स्वर्णकार संघ होशियारपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एस.डी.एम. अमीत सरीन को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

इस मौके पर पंजाब प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पार्षद सुदर्शन धीर, सतीश कुमार जैन जिला प्रधान ह्यूमन राइस सोसायटी, मनोहर लाल जैन मोती ज्यूलर, सुशील पडियाल सिटी प्रधान स्वर्णकार संघ, परमिंदर भोला महासचिव, मिंटू कौशल प्रधान युवा स्वर्णकार संघ ने श्री सरीन को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें मान है कि उनके जैसे अधिकारी संतों की नगरी होशियारपुर में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने एस.डी.एम. सरीन को आश्वासन दिया कि स्वर्णकार संघ समाज सेवी कार्यों में भागीदार बनने एवं योगदान डालने के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर एस.डी.एम. सरीन ने स्वर्णकार संघ द्वारा बधाई देने के लिए उनका धन्यवाद किया और मानव सेवी कार्यों में बढ़चढक़र योगदान डालने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here