
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में पंजाब के नवनियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लो की ताजपोशी समारोह में पूर्व केन्द्र मंत्री विजय सांपला के साथ गई युवा टीम के सदस्यों ने जिला प्रधान शिवम ओहरी की अगुवाई में श्री ढिल्लो को सम्मानित किया। श्री ढिल्लो को स्मृति चिन्ह के रुप में गुर्ज भेंट करते हुए शिवम ओहरी ने कहा कि युवा वर्ग निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि श्री ढिल्लो को गुर्ज इसलिए भेंट किया गया है, क्योंकि सनातन धर्म में इसे शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है और इसी शक्ति के साथ पार्टी प्रधान और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहें। इस मौके पर महासचिव सूरज शर्मा एवं सह प्रैस सचिव राजन शर्मा भी मौजूद रहे।












