
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर से समाज सेवी एवं युवा नेता हरजीत सिंह मठारु अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर आयोजित बैठक ने रैली का रुप धारण कर लिया और बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासियों की मौजूदगी में मठारु भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता व ओबीसी विंग अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मीनू सेठी, सर्बजीत परमार, महामंत्री जिंदू सैनी, संजू अरोड़ा, अशोक शोकी, यशपाल शर्मा, हरमनजीत सिंह वालिया व अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हरजीत मठारु का सभी ने स्वागत किया। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि आज देश में भाजपा की लहर चल रही है। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं और विश्व में देश अपनी एक स्वच्छ एवं मजबूत छवि बनाई है। उन्होंने कहा कि हरजीत मठारु के भाजपा में आने से वार्ड स्तर पर ही नहीं बल्कि पूरे हलके में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा और इनकी टीम भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में कामयाब रहेगी। इस मौके पर अन्य नेताओं ने भी हरजीत मठारु का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा का परचम फहराने एवं बुलंद रखने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने की बात कही।

पार्टी नेताओं और वार्ड वासियों का स्वागत करते हुए हरजीत सिंह मठारु ने कहा कि भाजपा की नीतियां विकास आधारित नीतियां हैं, जिनसे वह काफी प्रभावित हुए हैं। यह फैसला उनका अकेला का फैसला नहीं बल्कु समस्त वार्ड वासियों का फैसला है कि वह भाजपा में रहकर अपने नगर की सेवा करें। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर डा. हरपाल राजस्थानी के अलावा बड़ी संख्या में युवा शक्ति ने भी भाजपा में शामिल होकर पार्टी की नीतियों पर मोहर लगाई और आने वाले निगम चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को बड़ी जीत दिलाने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर रा मतीर्थ, सतीश कुमार, हैप्पी ठाकुर, सतवंत सिंह भोगल, हरपिंदर रीहल, मनप्रीत सिंह, हरमीत भोगल, मीता पहलवान, महेश सिंगला, जोगा सिंह, बलविंदर सिंह, सुरिंदर शिंदा, दीपक ठाकुर, नीलम राणा, तरलोक सिंह, रोहित आशू, हरभजन प्रधान, अमृत लाल, जसवंत सिंह, रविंदर चड्ढा, मोहन सिंह बावा, भूपिंदर वालिया, सोनी भोगल, सुरजीत कौर भारज, राजी भारज, अमृतपाल निक्का, कुलदीप सैनी, तेजवीर मठारु, महीपाल भोगल, दानिश शर्मा, राघव शाधाल, रविंदर कौर मठारु, सरस्वती देवी, अनीता बग्गा, प्रोमिला रानी, अवतार टाक, गुरमीत सिंह, राकेश पिंका, मनोज कुमार, स्वप्नदीप हुंदल, मृदुल, प्रभप्रीत सिंह, अभिनव गुप्ता, हरजोत सिंह, हरमन सिंह, खुशदीप, साहिल पटियाल, पुनीत कुमार सहित बड़ी संख्या में वार्ड 40 के निवासी मौजूद थे।












