Sunday, October 11, 2026
Home Himachal संविधान दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

संविधान दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल भमनोत्रा, न्यायिक दंडाधिकारी वत्सला चौधरी, न्यायिक दंडाधिकारी शाविक घई, न्यायिक दंडाधिकारी अनुलेखा तंवर, अन्य न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

Advertisements

जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश अवस्थी ने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के ऐतिहासिक अवसर और इस संविधान के निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान विभूतियों का स्मरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here