Sunday, October 11, 2026
Home Himachal राजनीति का एकमात्र उद्देश्य हमीरपुर के विकास को प्राथमिकता: आशीष शर्मा 

राजनीति का एकमात्र उद्देश्य हमीरपुर के विकास को प्राथमिकता: आशीष शर्मा 

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पार्टी पर हमीरपुर के विकास को लेकर सौतेला व्यवहार अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने हमीरपुर के हक और विकास के लिए आवाज उठाई, तो मुख्यमंत्री ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और उन्हें हतोत्साहित करने की कोशिश की।

Advertisements

श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा, “मैंने हमीरपुर के विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया। लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी टीम ने हमीरपुर के विकास के लिए मेरी मांगों को न केवल नजरअंदाज किया, बल्कि मुझे हतोत्साहित भी किया। यह सौतेला व्यवहार प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमीरपुर का बेटा होने के नाते, मैं हमीरपुर की जनता की सेवा करने का संकल्प लेकर राजनीति में आया हूं। मेरा उद्देश्य हमीरपुर के विकास को गति देना और उसकी जनता की भलाई के लिए काम करना है। सत्ता के मद में अंधे हो चुके मुख्यमंत्री और उनकी टीम ने मेरे साथ जो अनुचित व्यवहार किया है, उसका साक्षी पूरा हमीरपुर रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here