
गगरेट (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: देवी लाल। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने लड्डू बांटकर युवाओं का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर देवीलाल ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू जी एक सामान्य परिवार से निकल कर आज वह तीसरी बार नादौन के विधायक बने हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में सुखविंदर सिंह सुक्खू जी पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के और मौजूदा समय में हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य किया है जो हमारे लिए फक्र की बात है और आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि जब से सुक्खू ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभाली थी तब से अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं में नया रक्त संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में वह अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर नेहरु युवा मंडल के पदाधिकारियों ने शिवबाड़ी में जाकर श्रमदान किया।
देवीलाल ने कहा कि भविष्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के जन्मदिन को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा ताकि युवा वर्ग उनके द्वारा चलाए गए मार्ग का अनुसरण कर सके। इस अवसर पर कंवर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, रोहित शर्मा, सचिन कुमार, रुद्रांश, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह, नरेंद्र कुमार, शिवकुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे ।












