Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir व्यापार मंडल प्रधान राजौरी ने एसएसपी से मिल लगाई गुहार, युवाओं को...

व्यापार मंडल प्रधान राजौरी ने एसएसपी से मिल लगाई गुहार, युवाओं को वीडीसी में किया जाए शामिल

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। व्यापार मंडल राजौरी के प्रधान राजेश गुप्ता उर्फ ​​बिट्टू शाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसएसपी राजौरी रंदीप कुमार से मुलाकात की और राजौरी में आतंकवाद से निपटने के लिए वीडीसी में अधिक लोगों को शामिल करने और राजौरी नगर के साथ लगते गांव ढांगरी व फलयाना क्षेत्र से स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी एसपीओ की भर्ती करने सहित कई मांगों को उजागर किया। राजेश बिट्टू शाह के नेतृत्व में व्यापार मंडल राजौरी की टीम ने सीमावर्ती जिला राजौरी में नवनियुक्त एसएसपी का फूलों का बुक्के देकर स्वागत किया। और प्रधान ने कहा की जहां भी पुलिस को हम लोगों की जरूरत पड़ेगी हम पुलिस के साथ थे और आगे भी रहेंगे। हम गलत का साथ नहीं देते साहब। इस दौरान कई अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रधान राजेश गुप्ता ने गन लाइसेंस और कारतूस बिक्री को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस के जिला चीफ रंदीप कुमार से कहा कि लंबे समय से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है और लाइसेंस धारकों को राउंड भी नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में बंदूक रखने से क्या फायदा। एसपीओ भर्ती में दुर्भाग्य से उन क्षेत्रों को छोड़ दिया गया है।

Advertisements

जो पहले आतंकी हमले के शिकार थे, जैसे ढांगरी और फलयाना क्षेत्र जहां आतंकवादियों ने कई लोगों को मौत के घाट उतार डाला था, लेकिन दोनों गांवों को एसपीओ भर्ती के लिए सूची से बाहर रखा गया। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में वीडीसी बंदूकें जारी की जानी चाहिए क्योंकि वीडीसी सदस्य आतंकवाद से निपटने में सक्षम हैं और सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों का सफाया करने के लिए तैयार हैं। युवाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने एसएसपी को कुछ ऐसे क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई, जो नशा तस्करी का गढ़ बनते जा रहे हैं। और साथ ही बीते रोज गांव ठुडी राजौरी में नशा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की सराहना भी की। एसएसपी को जिले के विकास और सुधार के लिए समर्थन का आश्वासन दिया। एसएसपी ने सभी मुद्दों को धैर्यपूर्वक सुना और जल्द ही सभी मुद्दों का समाधान करने का आश्वासन दिया।
….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here