
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर के भीतर कथित तौर पर हत्या कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जीतन सहनी का शव घर के एक कमरे के भीतर से बरामद किया गया।

उसने बताया कि जीतन सहनी के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान हैं। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की आगे की जांच कर रही है।












