Wednesday, October 14, 2026
Home Crime होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर एक होटल में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरु...

होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर एक होटल में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर चौहाल के समीप एक होटल में एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

प्रारंभिक जानकारी अनुसार व्यक्ति करीब 70-75 साल का बताया जा रहा है तथा वह अपनी किसी महिला मित्र के साथ होटल में आया था। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी मौत के क्या कारण हैं तथा किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। क्योंकि यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here