
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक सीएम केजरीवाल का वजन दो किलोग्राम कम हुआ है और एम्स का एक चिकित्सा बोर्ड उनकी नियमित निगरानी कर रहा है। आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले दावा किया था कि जेल में केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है। जिसके बाद तिहाड़ की तरफ से एक बयान सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि जेल प्रशासन ने आप के मंत्रियों और नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में दिल्ली सरकार के गृह विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि इस तरह की मनगढ़ंत बातें जनता को गुमराह करती हैं।

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ अधिकारियों ने स्वीकार तो किया कि केजरीवाल का वजन कम हो गया है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि 14 जुलाई को उनका वजन 61.5 किलोग्राम था, इसलिए प्रभावी रूप से उनका वजन 2 किलो कम हुआ। सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल को घर का बना खाना दिया जा रहा है, लेकिन वे तीन जून से नियमित रूप से कुछ खाना वापस कर रहे हैं। फिलहाल अगली सुनवाई 7 अगस्त है।












