Wednesday, October 28, 2026
Home Latest लूटन-अमृतसर के बीच सीधी उड़ान जल्द होगी शुरू: ढेसी

लूटन-अमृतसर के बीच सीधी उड़ान जल्द होगी शुरू: ढेसी

चंडीगढ(द स्टैलर न्यूज़)। यूरोप के पहले दसतारधारी सिख संसद मैंबर तमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि अगले साल 2019 के आरंभ में जल्द ही अमृतसर से लंदन के बीच सीधी उड़ान शुरू हो जायेगी। इस संबंधी लूटन, लंदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डो के प्रबंधकों और भारत की कुछ मुख्य हवाई कंपनियों के दरमियान गंभीर विचार-विमर्श हुआ है।
एक बयान के द्वारा लूटन हवाई अड्डो के प्रबंधकों के साथ हुई विशेष मीटिंग के उपंरात जानकारी देते हुए ढेसी ने बताया कि लूटन एयरपोर्ट के मुख्य व्यापारिक अधिकारी जोनाथन पोलारड ने बताया, भारत के लिए नई उडानें शुरू करने के लिए भारतीय हवाई कंपनियों द्वारा काफ़ी रूचि दिखाई गई है और हम भारतीय बाज़ार के लिए नयी हवाई सेवाओं के विकास की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना था कि लूटन के नज़दीकी इलाकों में प्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में बसते हैं और भारतीय कंपनियों के रुझान को देखते हुए इस हवाई अड्डे से कम कीमत पर लंदन से अमृतसर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने का बढिय़ा अवसर है। इसके साथ लोगों को बरतानियां समेत यूरोप में रहते अपने परिवारों, दोस्तों को मिलने और लूटन के नज़दीकी शहरों के बढिय़ा नज़ारे देखने का मौका मिलेगा।

Advertisements

-भारतीय हवाई कंपनियों ने यू. के. के लिए दिखाई रूचि, लूटन के अधिकारियों का दावा

इस दौरान लूटन एयरपोर्ट की एक बड़ी हिस्सेदार कंपनी ‘ए.एम.पी. कैपिटल’ के प्रमुख हेवल रीस ने मीटिंग के दौरान बताया कि इस एयरपोर्ट पर मुकम्मल किये एक बड़े ट्रांसपोर्टेशन प्रोग्राम के उपरांत हम भारतीय बाज़ार द्वारा नई हवाई सेवाऐं लागु करने का स्वागत करते हैं जो स्थानीय और आस-पास के लोगों को सीधी उड़ानों द्वारा उनको पसन्दीदा स्थानों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगी और इस तरह उनको और ज्यादा यातायात वाले अड्डों पर तंग नहीं होना पड़ेगा। ढेसी ने कहा कि पिछले साल लंदन-अमृतसर के बीच सीधी उड़ान की शुरुआत के लिए की मीटिंगों के उपरांत लूटन की तरफ से दिखाई रूचि से वह बहुत खुश हैं कि अब लंदन और अमृतसर के बीच आखिरकार हवाई सेवा शुरू होने जा रही है जिसकी बहुत दिनों से मांग थी। उनका कहना है कि लन्दन एक ‘ग्लोबल कैपिटल’ है और अमृतसर विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन का केंद्र है, जहाँ हर साल लाखों लोग आते हैं। इसलिए इन दोनों स्थानों को हवाई यात्रा के द्वारा फिर जोड़ा जा रहा है और यह सीधी उड़ानें और ज्यादा सफल साबित होंगी क्योंकि इसके साथ पंजाब समेत नज़दीक के राज्यों को भी फ़ायदा होगा।

उन्होंने कहा कि लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे के बहुत व्यस्त हवाई व्यस्तताओं के कारण और लूटन अड्डे पर ताज़ा विस्तार प्रोग्राम का काम मुकम्मल होने के साथ यह अड्डा भारतीय कंपनियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके अलावा लूटन के नज़दीकी क्षेत्रों में करीब 22 मिलियन से अधिक लोगों की जनसंख्या भी इस अड्डे से लाभ ले लकेगी। वास्तव में यू. के. में बसते प्रवासी भारतियों में से करीब 80 प्रतिशत लोग इस अड्डे पर 2 घंटों का सफऱ करके पहुँच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लूटन का एयरपोर्ट बरतानिया का 5वां सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जो हर साल 17 मिलियन से अधिक यात्रियों को हवाई सेवाऐं प्रदान करता है और कुछ सालों में ही लंदन का सबसे तेज़ विकास करने वाला अड्डा बन गया है। इसके अलावा रेल के द्वारा केंद्रीय लन्दन से यह हवाई अड्डा सिफऱ् 25 मिनट की दूरी पर है और पूर्वी और पश्चिमी लन्दन समेत मिडलैंड (बिरमिंगम और लैस्टर) के साथ बहुत ही बढिय़ा सडक़ यातायात से जुड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here