Wednesday, October 21, 2026
Home Latest खुशखबरी: भाजपा ने अविनाश राय खन्ना को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया

खुशखबरी: भाजपा ने अविनाश राय खन्ना को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पार्टी उपाध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश राय खन्ना को उक्त दोनों राज्यों के साथ-साथ अब गोवा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा गोवा की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर खन्ना ने पार्टी हाईकमांड का आभार व्यक्त किया है वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर पाई जा रही है।

Advertisements

पंजाब के जिला होशियारपुर से राजनीतिक यात्रा शुरु करने वाले अविनाश राय खन्ना को पार्टी के प्रति की जा रही सेवाओं को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस जिम्मेदारी से नवाजा है, क्योंकि पंजाब प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए खन्ना राज्य में 23 सीटें जीतने में कामयाब हुए थे तथा गत समय में राजस्थान तथा जम्मू-कश्मीर में भी सरकार बनाने में कामयाबी उन्हीं के मार्गदर्शन में मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here