Thursday, October 22, 2026
Home Latest कैफे में लगी भीषण आग, कई दुकानें भी चपेट में आने से...

कैफे में लगी भीषण आग, कई दुकानें भी चपेट में आने से हुई खाक

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में एक कैफे में भीषण आग लग जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा इस भीषण आग में इमारत की ऊपरी मंजिलों पर स्थित कई दुकानें भी जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के नीचे बने कैफे में  रात लगी आग ने भियानक रूप धारण कर लिया और पहली तथा दूसरी मंजिल की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दमकल की तीन-चार गाड़ियां अब भी घटनास्थल पर हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी या माली नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल स्थिति काबू में बताई जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here