Saturday, October 24, 2026
Home Education पूजा खेडकर पर झूठ बोलकर IAS की नौकरी हासिल करने के आरोप, घर पहुंची...

पूजा खेडकर पर झूठ बोलकर IAS की नौकरी हासिल करने के आरोप, घर पहुंची पुलिस, की पूछताछ

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। महाराष्ट्र में तैनात ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मसीबतें बढ़ती जा रही हैं। गौरतलब है कि पूजा पर कई तरह के झूठ बोलकर सिविल सेवा परीक्षा में IAS की नौकरी हासिल करने का आरोप है। देर रात पुलिस, पूजा खेडकर के वाशिम जिले के आवास पर पहुंची और करीब दो घंटे वहां छानबीन और पूछताछ करती रही। पुलिस रात करीब 1:30 बजे पूजा के घर से बाहर आई और इस टीम में 6 सदस्य थे। इस टीम में तीन महिला पुलिसकर्मी भी थीं। पुणे से ट्रांसफर के बाद पूजा खेडकर वाशिम जिले में पोस्टेड हैं। इससे पहले पूजा खेडकर ने मीडिया के सामने आकर अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर बात की थी। उन्होंने कहा कि वह उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय समिति के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी और सत्य की जीत होगी। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here