Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir पहाड़ी से गिरा पत्थर, चपेट में आने से पूर्व सरपंच की मौत

पहाड़ी से गिरा पत्थर, चपेट में आने से पूर्व सरपंच की मौत

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के पास एक पत्थर गिरने से एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रामबन जिले के सेरी गांव के पूर्व सरपंच मोहम्मद इकबाल तंत्रे रामबन शहर में एक व्यक्ति को छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी त्रिशूल मोड़ के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर उनकी गाड़ी से टकरा गया।

Advertisements

पत्थर तंत्रे के सिर पर लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here