संदिग्ध चोरों की जानकारी देने के बावजूद भी कार्यवाही न होने से शमशेर सिंह निराश, भैंस चोरों को पकडऩे की लगाई गुहार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना बुल्लोवाल के तहत पड़ते गांव खुसरोपुर निवासी शमशेर सिंह पुत्र सतपाल सिंह ने पुलिस को 5 दिसंबर को शिकायत दी थी कि उसकी हवेली से उसकी भैंसों को कोई चोरी करके ले गया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगली कार्यवाही शुरु कर दी थी। लेकिन अभी तक चोरों के बारे में कोई जानकारी न मिलने के चलते शमशेर सिंह काफी परेशानी से गुजर रहा है।

Advertisements

शमशेर ने बताया कि 4 दिसंबर की रात वह अपनी हवेली में अपनी दो भैंसों एवं 3 कट्टियों को कमरे में बांध कर गया था। 5 दिसंबर की सुबह जब वह दूध दोहने के लिए गया तो उसने देखा कि उसकी भैंसें कमरे में नहीं हैं और हवेली की दीवार भी टूटी हुई थी। वह समझ गया कि उसकी भैंसों को कोई चोरी करके ले गया है। शमशेर सिंह ने बताया कि उसने इस बाबत पुलिस थाना बुल्लोवाल में शिकायत दी थी, लेकिन मामला दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। उसने बताया कि उसने बड़ी मेहनत से सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदग्धि चोरों संबंधी जानकारी भी जुटाई और पुलिस को दी, पर बावजूद इसके पुलिस ने छानबीन करनी जरुरी नहीं समझी।

उसने कहा कि वह दिहाड़ीदार मेहनतकश व्यक्ति है तथा भैंसे चोरों होने का नुकसान वह नहीं झेल सकता। शमशेर के अनुसार उसने संदिग्ध गाड़ी एवं उसके नंबर को भी ट्रेस करके पुलिस को जानकारी दी है। उसने पुलिस को आला अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसकी भैंसों को ढूंढने में तेजी लाई जाए और चोरों को पकडक़र उसकी भैंसे दिलाई जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here