Saturday, October 24, 2026
Home Himachal सर्व कर्मचारी संघ ने की पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग

सर्व कर्मचारी संघ ने की पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग

इंदौरा(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अजय शर्मा। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह इंदौरा में सर्व कर्मचारी न्यू पेंशन संघ की बैठक प्रधान पंकज कौशल की अध्यक्षता में की गई। जिसके दौरान सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि आने वाली 14 दिसंबर को तपोवन में 100 से अधिक कर्मचारी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगें।

Advertisements

ज्ञापन में मांग की जाएगी कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। इस बैठक के दौरान नए सदस्य वलविंदर सिंह जल विभाग को इंदौरा का कार्यकरणी कैशियर, राजेश को महासचिव ,कुलभूषण को उप प्रधान, केशव दत्त को मुख्य सलाहकार, राकेश शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। इस मौके पर पंकज कौशल, मनुकुल पठानिया, डा. रितेश राय, बलविंदर सिंह व राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here