Friday, October 30, 2026
Home Latest 6 जनवरी को हॉफ मैराथन में भागेगा होशियारपुर

6 जनवरी को हॉफ मैराथन में भागेगा होशियारपुर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता। होशियारपुर स्पोट्र्स क्लब की तरफ से तीसरी होशियारपुर हॉफ मैराथन 6 जनवरी 2019 को करवाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए योगेश चंद्र (बी.डी आप्टीकल) ने बताया कि मैराथन 6 जनवरी सुबह 6:30 बजे से सर्विस क्लब से शुरू होगी तथा मैराथन 2 कि.मी, 5 किमी, 10 कि.मी व 21 कि.मी की होगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह मैराथन 6 जनवरी सुबह 7 बजे सर्विस क्लब से शुरू होगी जोकि माहिलपुर अड्डा, ग्रीन व्यू पार्क, फगवाड़ा चौंक, घंटा घर, रैड रोड़, आर्य समाज मंदिर, शिमला पहाड़ी, उना रोड़, बुल्लावाड़ी चौंक, बजवाड़ा वाई पास, वन चेतना पार्क, सुक्की चौई रोड़ से होते हुए सर्विस क्लब आ कर समाप्त होगी। इस मैराथन की रजिस्ट्रेशन व अधिक जानकारी के लिए बी.डी आप्टीशियन बाल कृष्ण रोड़, बिहारी लाल एंड सन्ज़ रेलवे रोड़, और नीतिन चावला बिन्नी टॉप टैक्स घंटाघर से संपर्क कर सकते हैं।

शरीर को स्वस्थ्य ओर तंदरुस्त रखने के लिए ऐसी मैराथन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि सभी इस मैराथन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur

Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur, Shri Ram Janambhumi Nias

Posted by The Stellar News on Saturday, December 8, 2018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here