Thursday, October 8, 2026
Home Crime हिमाचल परिवहन की बस ने आलोवाल निवासी महिला को चपेट में लिया,...

हिमाचल परिवहन की बस ने आलोवाल निवासी महिला को चपेट में लिया, हालत गंभीर, रैफर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), गुरजीत सोनू। बस स्टैंड पर अपने गांव जाने के लिए आई एक महिला को हिमाचल परिवहन की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रैफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान सुरिंदर कौर निवासी आलोवाल के रुप में हुई है।

Advertisements

जानकारी देते हुए घायल के दामाद विवेक ने बताया कि वह अपनी सास को बस स्टैंड छोड़ने आए थे और सड़क के किनारे एक दम साइड पर खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हिमाचल परिवहन की बस आई और उसने साइड पर खड़ी उनकी सास को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी टांग पर गंभीर चोट लग गई। गंभीर अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रैफर कर दिया गया है। विवेक ने बताया कि जब उन्होंने बस चालक को रोकने का प्रयास किया तो बस चालक और कंडक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद मौके पर व अस्पताल में कोई नहीं आया। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के पंजाब अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने पुलिस से मांग की कि आरोपी को पकड़ा जाए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और सरकार से मांग की कि अस्पताल में माहिर डाक्टरों की कमी को पूरा किया जाए ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी को रैफर करने जैसी नौबत न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here