
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), गुरजीत सोनू। माता चिंतपूर्णी के दर्शन करके लौट रहे गांव अजड़ाम निवासी 2 बच्चे सहित 4 लोग सोनालीका के समीप हादसे में घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।

जानकारी देते हुए बंसी लाल ने बताया कि उसके रिश्तेदार राजवंत व प्रीत बच्चों के साथ अपनी-अपनी एक्टिवा पर सवार होकर माता चिंतपूर्णी गए थे तथा लौटते समय जब वह सोनालीका के समीप पहुंचे तो सामने की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें कट मार दिया, जिससे उनके एक्टिवा अनिंयत्रित होकर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि बच्चों को अधिक चोट नहीं आई। जिस समय हादसा हुआ उसे समय उनके गांव के कुछ लोग आ रहे थे और उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।












