श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अधिकारी सुच्चा सिंह बांडी व जगदीप सिंह सैनी गिरफ्तार, सरकारी फंडों में हेरा-फेरी का है आरोप

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने करोड़ों रुपए के सरकारी फंडों में हेरा-फेरी करने के दोष में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह बाँडी और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा (डी.सी.एफ.ए) जगदीप सिंह सैनी को गबन करने और सरकारी खजाने को भारी नुक्सान पहुँचाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजीलैंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि हिना ने इन दोनों अधिकारियों की आपसी मिलीभगत के साथ इन्टरनेट बैकिंग के द्वारा सरकारी खजाने को 1,56,91,063 करोड़ रुपए का भारी नुक्सान पहुँचाया है।

Advertisements

प्रवक्ता ने आगे बताया कि मानव एन्क्लेव खरड़ की निवासी हिना ने यह सारा पैसा इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा अपने रिश्तेदारों के खातों में तबदील कर दिया था। उसने यह पैसा 172 अलग-अलग ट्रांजैकशनों के द्वारा बहुत से बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जांच के बाद यह पता चला कि सुच्चा सिंह बाँडी और जगदीप सिंह सैनी ने कभी भी बैंक लेन-देन के साथ कैश बुक का मिलान नहीं किया। यह पाया गया कि ये दोनों अधिकारी सरकारी फंडों की हेरा-फेरी में शामिल थे। इस सम्बन्ध में ब्यूरो द्वारा पहले ही थाना खरड़, एस.ए.एस.नगर में आई.पी.सी की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, और 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here