Sunday, October 18, 2026
Home Himachal प्रतिभा से सफलता, मुकेश का अनुभव कांग्रेस को दिलाएगा जीत: देवी लाल...

प्रतिभा से सफलता, मुकेश का अनुभव कांग्रेस को दिलाएगा जीत: देवी लाल सांडिल

गगरेट(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवी लाल सांडिल के नेतृत्व मे गगरेट कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा रानी प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त करने और  मुकेश अग्निहोत्री जी को दोबारा नेता प्रतिपक्ष मनोनीत  करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। इस हर्ष बेला पर  कांग्रेस के पदाधिकारियों साथियों ने गगरेट चौक में पटाखे जलाकर व मिठाई बांटकर प्रतिभा सिंह  मुकेश अग्निहोत्री के पक्ष में नारेबाजी की कांग्रेस पार्टी ब सोनिया गांधी व अन्य नेताओं के पक्ष में नारे लगाए गए।

Advertisements

देवी लाल ने कहा व्यापक जनाधार की नेता प्रतिभा सिंह के कांग्रेस की बागडोर संभालने से पार्टी सफलता की ऊंचाइयों को छुएगी मुकेश अग्निहोत्री के अनुभव का आने वाले चुनावों में फायदा  पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में अच्छा साथ मिलेगा। देवी लाल ने वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के लिए पार्टी के लिए की गई समर्थित भाव की सेवा में पार्टी को हिमाचल प्रदेश में एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। आज इसी बदौलत कांग्रेस हाईकमान ने कुलदीप सिंह राठौर को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है क्योंकि कुलदीप राठौर ने गुटबाजी को कभी बढ़ावा नहीं दिया एक मजबूत अध्यक्ष साबित हुए हैं। इस अवसर पर अजय शर्मा , रतन सिंह, दिपक शर्मा, विवेक , व दर्जनों अन्य कांग्रेस जनों ने भाग लेकर अगले चुनावों के लिए जीत के लिए काम करने का प्रण लिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here