Sunday, October 25, 2026
Home Himachal 23 अप्रैल को जगराते के लिए बारीं मंदिर में सज गया पंडाल  

23 अप्रैल को जगराते के लिए बारीं मंदिर में सज गया पंडाल  

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। आसमान पहाड़ी लोकगायकी के सरताज करनैल राणा 23 अप्रैल को टौणी  देवी के नजदीक बारीं मंदिर में महामाई का जागरण करेंगे। इसके लिए पंडाल सज गया है। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियों को चार साल पूरे होने पर यह जागरण करवाया जा रहा है। इसके लिए शिव मंदिर के साथ ही खुली जगह पर  भव्य पंडाल सजाया गया है। मंदिर को रंगबिरंगी रोशनियों से जगमगाया गया है।

Advertisements

करनैल राणा  इससे पहले भी बारीं गांव में कई बार जागरण कर चुके हैं जिन्हें सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र से भी लोग बारीं पहुंचते हैं। सुनील चौहान ने बताया कि रविवार 24 अप्रैल को शिव मंदिर बारीं में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here