Friday, October 30, 2026
Home Himachal जन्मदिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को चांदी का मुकुट पहनाया, तलवार की...

जन्मदिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को चांदी का मुकुट पहनाया, तलवार की भेंट

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे नरेंद्र अत्रि की अगुवाई में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफैसर प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नरेंद्र अत्रि व अन्य प्रतिनिधियों ने प्रदेश में खेलों के क्षेत्र में प्रोफेसर धूमल के अहम योगदान को स्मरण करते हुए सम्मान स्वरूप उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया व तलवार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements

सामाजिक संस्था यस, हिमाचल के अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने बताया प्रदेश में खेल व खिलाड़ी के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफैसर प्रेम कुमार धूमल के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इसमें चाहे प्रदेश से खिलाडिय़ों के पलायन को रोकने के लिए प्रदेश में खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी में 3त्न आरक्षण देने की बात हो या फिर प्रदेश में खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवैल्प करने की बात हो, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफैसर प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यमंत्री रहते एक नहीं अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ आज भी प्रदेश के खिलाड़ी व युवा उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here