एक साथ जली पति-पत्नी की चिताएं, हर आंख हुई नम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर नगर के साथ लगती अणुकलां पंचायत  में दंपति बाबू राम मिन्हास और कमला देवी ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं, जिनको इन्होंने पूरी तरह से निभाया है। इस बात की चर्चा उस समय चल रही थी, जब दंपति बाबू राम और  उनकी पत्नी कमला का  एक साथ अंतिम संस्कार हो रहा था। बता दें कि बाबू राम मिन्हास एचआरटीसी से रिटायर हुए थे। 72 वर्षीय बाबू राम का टांडा में उपचार चल रहा था।

Advertisements

 इलाज के दौरान बुधवार को उनकी टांडा में मौत हो गई। देर शाम को उनका नश्वर शरीर घर लाया गया। वीरवार सुबह  जब उनकी अर्थी श्मशानघाट ले जाने की तैयारियां चल रही  थी तो उनकी पत्नी 64 वर्षीय कमला की भी मौत हो गई। दोनों का अंतिम संस्कार वीरवार को एक साथ  श्मशान घाट में कर दिया गया।अणु कलां पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिन्हास ने बताया कि उनके चाचा व चाची का वीरवार को एक ही समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। दंपति अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here