Sunday, October 11, 2026
Home Himachal नरेंद्र ठाकुर ने  बीपीएल और अनुसूचित जाति के परिवारों को बांटे सोलर...

नरेंद्र ठाकुर ने  बीपीएल और अनुसूचित जाति के परिवारों को बांटे सोलर लाइट्स

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत कालेअम्ब और जंगल रोपा में एक दिन-एक पंचायत कार्यक्रम आयोजित किये। कार्यक्रमों के अंतर्गत नरेंद्र ठाकुर ने लगभग बारह नुक्कड़-सभाएं कीं। उन्होंने सभाओं के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिक्तर का मौके पर निपटारा किया। नरेंद्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत कलेअम्ब के कालेअम्ब, गजोह, रोपा, गहरा, भलेड़ा, भारीं और कथाल महिला मंडलों को 20-20 हज़ार रुपए दिये।

Advertisements

इसके अलावा उन्होंने रोपा और गजोह गाँवों के सामुदायिक भवनों की मरम्मत के लिए कुल 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। महिला मंडल गहरा के भवन निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपए जारी किये गए। खेल मैदान भारीं के उन्नयन के लिए नरेंद्र ठाकुर ने 1 लाख रुपये जारी किए। 
इसके अतिरिक्त जंगल रोपा पंचायत में बीपीएल और अनुसूचित जाति के परीवारों को सोलर लाइट्स वितरित किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here