
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि विकास खंड बमसन के आंगनवाड़ी केंद्र भेरडा में 17 अगस्त को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद भरने हेतु होने वाला साक्षात्कार किन्हीं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
Advertisements

उन्होंने बताया कि अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में होने वाले साक्षात्कार यथावत 17 अगस्त को ही होंगे।











