Sunday, October 18, 2026
Home Himachal पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, चालक अस्पताल में दाखिल

पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, चालक अस्पताल में दाखिल

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला जिले के  रोहड़ू क्षेत्र में एक बोलेरो पिकअप वाहन पब्बर नदी में गिर गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक की जान बच गई है और उसका उपचार सिविल अस्पताल रोहड़ू में कराया गया। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना रोहड़ू की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बोलेरो पिकअप नदी में गिरी हुई मिली। वाहन चालक की पहचान 35 वर्षीय सचिन चौहान, पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है। वाहन में चालक अकेला सवार था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisements

पुलिस की मदद से चालक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का संभावित कारण माना है। इस संबंध में थाना रोहड़ू में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना से जुड़े वायरल वीडियो या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास करने के बजाय आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here