अजय शर्मा हमीरपुर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी सुरेंद्र सोलंकी ने हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशाल चंबियाल की अनुशंसा पर अजय शर्मा को हमीरपुर जिला किसान कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Advertisements

अजय शर्मा ने इससे पहले एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर काम किया है और वह हमीरपुर नगर परिषद् से पार्षद भी रह चुके है। वर्तमान में भी अजय शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष है।कांग्रेस पार्टी ने अब जिला हमीरपुर में किसानों की समस्याओं की आवाज़ बुलंद करने की जिम्मेवारी अब अजय शर्मा को दी है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयोजक विवेक कटोच ने दी। हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल चंबियाल ने अजय शर्मा को जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी बनाने और हमीरपुर में किसानों की आवाज़ बुलंद करने के लिए संघर्ष करने के आदेश भी दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here