सत्ता का नशा भाजपा नेताओं के सर चढ़कर बोल रहा है: अभिषेक राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती जी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे जिला अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मारपीट की और उन्हें धमकाया भी। सत्ता के गुरूर में किया गया दुर्व्यवहार और ‘जिंदा गाड़ दूंगा’ जैसे शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कही।

Advertisements

अभिषेक ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, फिर चाहे विरोध मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के खिलाफ ही क्यों न हो। ऊना में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती और उनके कार्यकर्ताओं ने जो किया वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता की समस्याओं को सुनना तो दूर की बात है, वे गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। सच में सत्ता का नशा भाजपा नेताओं के सर चढ़कर बोल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here