Friday, October 2, 2026
Home Latest सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में...

सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में होगी पाकिस्तान से भीड़त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हरा दिया है। भारत के 169 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई। इस शानदार जीत के साथ भारत एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर गया है, जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। जिसने आज ही खेले गए पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश के हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

Advertisements

170 रनों के जवाब में श्रीलकां की टीम 9.5 ओबर में ही ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज बेबस नजर आए। उनके 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके जबकि 10 बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। भारत की तरफ से बुमराह, अक्षर और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके, जबकि तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। एक विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला। इससे पहले ईशान किशन ने 46 गेंदों में 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंदों में 38 रनों ने तूफानी पारी खेलकर भारत के स्कोर को 20 ओवर में 7 विकेट 169 रनों तक पहुंचाया। किशन ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। जबकि वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सका। कप्तान अय्यर 13 रन बना सके। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।

लेकिन इस स्पिन फ्रेंडली पिच पर 170 रनों का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए आसान नहीं था। जिसका नतीजा ये हुआ कि श्रीलंका की पूरी टीम आधा ओवर भी नहीं खेल सकी और 9.5 ओवर में ही 45 रनों पर ढेर हो गई। ये टी20 क्रिकेट में उनका दूसरे सबसे लोवेस्ट टोटल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here