Wednesday, October 21, 2026
Home Crime हादसे में अस्पताल में कार्यरत चक्कगुरु निवासी लखबीर व गुरदीप की मौत,...

हादसे में अस्पताल में कार्यरत चक्कगुरु निवासी लखबीर व गुरदीप की मौत, गांव पनाम के समीप हुआ था हादसा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव पनाम के समीप गत रात्रि बस एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत होने का समाचार है। टक्कर के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबति दूसरे युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Advertisements

जानकारी अनुसार पंजाब रोडवेज की बस (पीबी-07, क्यू-3824) जोकि चंडीगढ़ से पठानकोट जा रही थी तथा विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल (पीबी-07, एडी-0562) पर सवार होकर दो युवाक आ रहे थे। जब वह गांव पनाम के समीप पहुंचे तो बस एवं मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

चौंकी समुंदड़ा इंचार्ज एसआई परमिंदर कौर ने बताया कि मृतकों की पहचान लखबीर सिंह (28) पुत्र तरसेम सिंह तथा गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र जिंदर सिंह दोनों निवासी गांव चक्क गुरु थाना गढ़शंकर के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि लखबीर सिंह सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल गढ़शंकर रखवा दिए गए हैं तथा इस संबंधी बनती कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here