किसानों के लिए खुशखबरी: ढोडोमाजरा व कोहजा में 66 के.वी. फीडर शुरू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। खेती सैक्टर के बिजली उपभोक्ताओं को निर्विघ्न तथा पाएदार सप्लाई देने के लिए इंजी. बलदेव सिंह सरां सी.एम.डी., पी.एस.पी.सी.एल., के दिशा निर्देशों अनुसार 66 के.वी स्टेशन शाम चौरासी में 2 नम्बर ओवरलोड चल रहे फीडरों को बाईफ्क्रेट करके 2 नए फीडर ढोडोमाजरा तथा कोहजा शुरू किए गए हैं।

Advertisements

जिसपर विभाग का कुल 74 लाख रुपये का खर्च आया। जिसके साथ इन फीडरों के 11 नम्बर गांवों (ढोडोमाजरा, बडाला, माही, मडियाला, रैहसीवाल, पंडरी राजपूतां, ढैहा, कोटली, कोटला, कोहजा, धदियाल तथा शाम चौरासी के किसानों की मोटरों को निर्विघ्न, पूरी वोल्टेज़ सप्लाई मिलेगी तथा ट्रीपिंगों, लाइन लासिज़ भी कम होंगी। इस मौके पर उप मुख्य इंजी./ संचा. इंजी. पी.एस.खांबा, सहायक निगरान इंजी (सब) मंडल इंजी. हरमिंदर सिंह, ए.ई.ई. इंजी. संदीप शर्मा तथा एस.एस.ओ. हरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here