
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद सभा द्वारा संचालित एसएएन जैन हाई स्कूल शीश महल बाजार में नर्सरी श्रेणी के बच्चों से अक्षर आरंभ करवाया गया।
Advertisements

नर्सरी श्रेणी के नन्हे मुन्हे बच्चों से अनाज पर ॐ अक्षर लिखवा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था।












