Friday, October 23, 2026
Home Latest पोलैंड गणराज्य और यूक्रेन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

पोलैंड गणराज्य और यूक्रेन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आज, मैं पोलैंड गणराज्य और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं।

Advertisements

मेरी पोलैंड यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब हम अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। पोलैंड मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है। लोकतंत्र और बहुलतावाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और अधिक मजबूत बनाती है। मैं हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने हेतु अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं पोलैंड में जीवंत भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करूंगा।

पोलैंड से, मैं राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा करूंगा। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और वर्तमान में जारी यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के बारे में दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ पहले की बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर के प्रति उत्सुक हूं। एक मित्र और भागीदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र वापसी की आशा करते हैं।

मुझे विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक संपर्कों की स्वाभाविक निरंतरता के रूप में काम करेगी और आने वाले वर्षों में मजबूत तथा अधिक जीवंत संबंधों की नींव रखने में मदद करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here