Wednesday, October 28, 2026
Home Crime करंट लगने से किसान की मौत

करंट लगने से किसान की मौत

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा के नज़दीकी गांव जौड़ा में खेतों में काम करते वक्त एक किसान को बिजली का करंट लगने से उसकी मृत्यु हो जाने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान सेवा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के अपने खेत में काम करते वक्त मोटर पर लगी बिजली की तार की चपेट में आ जाने से उन्हें जबरदस्त करंट लगा। जिसके उपरांत उन्हें गांव में ही डॉक्टर के पास प्राथमिक उपचार के लिए लेजाया गया यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here