Tuesday, November 17, 2026
Home National होमगार्ड जवानों ने उठाई 365 दिन रोजगार और ईपीएफ की बुलंद आवाज

होमगार्ड जवानों ने उठाई 365 दिन रोजगार और ईपीएफ की बुलंद आवाज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चोडिया ने राज्य सरकार से मांग की है कि सभी होमगार्ड जवानों को 365 दिन ड्यूटी देने के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए और ईपीएफ लागू हो।  उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, होमगार्ड्स से आग्रह किया कि छह दिसंबर को होमगार्ड स्थापना दिवस पर इन दोनों मांगों को लेकर ठोस घोषणा की जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान होमगार्ड जवानों को 365 दिन ड्यूटी देने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसे लागू करने के लिए अब तक स्पष्ट नीति नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने उच्च न्यायालय के समक्ष भी जवानों को सालभर ड्यूटी उपलब्ध करवाने का पक्ष रखा है। ऐसे में सरकार प्रदेश के सभी जिलों में तैनात होमगार्ड जवानों के लिए समान नीति अधिसूचित करे।

उन्होंने कहा कि ईपीएफ सुविधा देने का मामला सरकारी स्तर पर पहले ही स्वीकृत हो चुका है, लेकिन इसे अब तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। केवल फाइलों में निर्णय होने से जवानों को लाभ नहीं मिलेगा। सरकार को इसे जल्द लागू करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here