Monday, October 19, 2026
Home Latest NH-03 के आधे अधूरे रैन शेल्टर: अंदर बैठें तो काटते हैं मच्छर,...

NH-03 के आधे अधूरे रैन शेल्टर: अंदर बैठें तो काटते हैं मच्छर, बाहर बारिश की फुहारों से भीग रहे यात्री

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। नेशनल हाइवे नंबर 03 पर टीन शेड नुमा बने रैन शेल्टर करीब 6 माह पूर्व खड़े तो कर दिए गए लेकिन सड़क परिवहन मंत्रालय और निर्माण कंपनी इनमें सुविधाऐं देने में नाकाम सिद्ध हुई है।  कोट , टौणी देवी, बारी मंदिर और बराड़ा में बने ये टीन शेड यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने में नाकाम दिख रहे हैं । हालात यह हैं कि निर्माण कंपनी द्वारा निर्मित इन रैन शेल्टर में न तो अंदर बैठने की सुविधा है और न ही कोई साफ सफाई। इन रैन शेल्टर के अंदर गड्ढे पड़े हुए हैं जिनमें पानी भरने से से मच्छर पैदा हो चुके हैं।

Advertisements

अब यात्री अंदर सिर छिपाने को बैठे भी तो मच्छर काट रहे है और यदि बाहर खड़े हों तो बारिश की फुहारें  उन्हें तंग कर रही है। बेशक निर्माण कंपनी ने छह महीने पहले इन्हें कंप्लीट कर सुविधा देने की बात कही हो लेकिन ये रैन शेल्टर अभी भी असुविधा जनक बने हुए हैं। हाइवे इंजीनियर अंकित कुमार के मुताबिक अब दिसंबर माहतक  सभी सुविधाएं प्रदान कर दी जाएंगी। रैन शेल्टर प्राथमिकता के आधार पर कंप्लीट कर चालू किए जाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here