
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। गांव अन्दराल में बुधवार को हुई प्राकृतिक घटना के तहत पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से दो गाड़ियाँ प्रभावित हुई हैं। सुबह 5:30 बजे के करीब हुए इस लैंडस्लाइड में HP 22E 6535 और PB 10 JR 6945 नंबर की गाड़ियाँ मलबे के नीचे दब गईं। दोनों वाहन स्थानीय निवासियों से संबंधित हैं।

ग्राम पंचायत भटेड़ के उप प्रधान अनिल चौहान ने घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में अभी भी कई बड़े पत्थर अस्थिर अवस्था में अटके हैं, जो किसी भी समय गिर सकते हैं। इनसे न केवल सड़क, बल्कि एक पास के मकान को भी खतरा है। उप प्रधान अनिल चौहान ने प्रशासन को स्थिति की जानकारी दी और सहायक अभियंता को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया और शीघ्र कार्यवाही की मांग की।
वहीं, SDO नितीश भारद्वाज ने बताया की यह चट्टानी हिस्सा पहाड़ी के ऐसे अनियंत्रित क्षेत्र से गिर रहा है जहां मशीनरी की पहुंच संभव नहीं है। बावजूद इसके, विभागीय मजदूर जोखिम उठाकर पहाड़ी के किनारे पर बचे हुए हिस्से को नियंत्रित ढंग से नीचे गिराने का प्रयास कर रहे हैं।












