
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सबअर्वन उपमंडल के एसडीओ राजीव जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को 66 केवी लाचोवाल सब-स्टेशन होशियारपुर पर जरूरी मरम्मत के कारण कई फीडरों की बिजली बंद रहेगी।

जिसमें 11केवी बैंस खुर्द यूपीएस फीडर, लाचोवाल कैटागिरी-1 फीडर, 11 केवी सहिजोवाल एपी फीडर, 11 केवी सटियाणा एपी फीडर और 11 केवी लाचोवाल एपी फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते लाचोवाल, शेरपुर गलिंड, बैंस खुर्द, सटियाणा, पथियाल, खुसरोपुर और असलपुर आदि इलाकों की घरों व मोटरों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।












