Wednesday, November 18, 2026
Home National चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, 7 कोच चपेट...

चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, 7 कोच चपेट में आए

तेलंगाना (द स्टैलर न्यूज़)। तेलंगाना के चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब सात कोच पूरी तरह जल गए, जबकि परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच रखरखाव के लिए खड़े एक खाली कोच में आग लगी। देखते ही देखते आग आसपास के कोचों तक फैल गई और कुल सात कोच इसकी चपेट में आ गए।

Advertisements

रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। साथ ही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई और आग प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया, ताकि आग और न फैल सके। रेलवे पुलिस और अधिकारियों ने बचाव एवं आग बुझाने के अभियान की निगरानी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here