Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना...

राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का जेसीओ शहीद

जम्मू/राजौरी(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा गोलाबारूद बरामद किया है अभी ऑपरेशन जारी है। जम्मू संभाग के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

Advertisements

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि थानामंडी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स के एक जेसीओ(जूनियर कमीशंड ऑफिसर) को गोली लग गई। आनन-फानन उनको नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। बता दें कि थानामंडी क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के मुठभेड़ शुरू हो गई।

इससे पहले थानामंडी क्षेत्र में छह अगस्त को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। आतंकियों का एक समूह दक्षिण कश्मीर से राजौरी पहुंचा था। खुफिया इनपुट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आईईडी लगाकर जम्मू संभाग में हमले की योजना बना रहे हैं। जिसमें धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन द्वारा आईईडी गिराए जाने की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जम्मू में धार्मिक स्थलों के पास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला पुंछ के अंतर्गत एलओसी से सटे गांव में संदिग्धों के दिखे जाने पर वीडीसी सदस्य ने राइफल से गोलियों निकाली तो संदिग्ध फरार हो गए। पुलिस और सेना से तलाशी अभियान चला रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here