Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur चौहाल निवासियों ने पंचायत पर लगाए भेदभाव के आरोप

चौहाल निवासियों ने पंचायत पर लगाए भेदभाव के आरोप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चौहाल निवासी समाजसेवी विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में दर्शन सिंह, राज नारायण सिंह, कुलविंदर सिंह आदि ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद से मिलकर न्यू कॉलोनी चौहाल के सरपंच पर मोहल्ले के विकास कार्यों को वोटों के आधार पर भेदभाव पूर्ण तरीके से करवाने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइटें भी केवल उन्हीं लोगों के घरों के पास लगाई गई हैं जहां पर सरपंच के चहेतों के घर हैं।

Advertisements

एमपी ग्रांट के फंड से बनाया गया पार्क अवारा जानवरों तथा सांपों आदि का अड्डा बन हुआ है तथा पंचायती फंड का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। इसलिए सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here