Friday, October 9, 2026
Home Crime मोटरसाइकिल मकेनिक बलजीत सिंह के हत्यारे का एनकाउंटर, दूसरे की तलाश जारी

मोटरसाइकिल मकेनिक बलजीत सिंह के हत्यारे का एनकाउंटर, दूसरे की तलाश जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के टांडा में गांव अड्डा कलोयां में पिछले दिन 18 दिसंबर को दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल मकेनिक बलजीत सिंह बिल्ला की गोलियां मारकर अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बड़ा अपडेट है कि पुलिस ने एक आरोपी का चौटाला में एनकाउंटर कर दिया।

Advertisements

इस संबंधी एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वारदात का एक आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ मनिंदर सैनी इसी टांडा इलाके में घूम रहा है और पुलिस पार्टियों ने नाका बंदी की थी, एक नाका चौटाला में लगाया गया था तथा शाम को आरोपी लखविंदर सिंह मोरसाइकिल पर यहां से गुजरने लगा तो पुलिस के रोकने पर उसने अपना मोटरसाइकिल कच्चे रास्ते पर उतार लिया, पुलिस द्वारा पीछा करने पर उनसे फायर खोल दिया औऱ शुक्र रहा कि हमारे किसी मुलाजिम को फायर नहीं लगा, जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से लखविंदर घायल हो गया। मौके से मोटरसाइकिल, 30 बोर का पिस्टल एवं लाइव व यूज़ कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि वारदात में दो शूटर  शामिल थे तथा दूसरे की तलाश जारी है, जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here