
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। घरेलू विवाद को हल करवाने गए मोहल्ला कमालपुर निवासी एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र अमित कुमार निवासी कमालपुर के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि किसी की घरेलू लड़ाई हुई थी, वहां पर अजय लड़ाई छुड़ाने के लिए गया था तथा उसी दौरान उक्त लोगों ने तेजधार हथियार से वार कर अजय को बुरी तरह से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक के परिचित किसी परिवार में झगड़ा हो रहा था तथा उसे जब इस बात का पता चला तो वह उन्हें छुड़ाने के लिए गया था। इसी दौरान उनके झगड़े में उन्होंने अजय पर हमला कर दिया, जिससे उसे गहरे घाव लगे एवं उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से उसके परिवार एवं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।












